
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

नबीनगर, 18 अगस्त 2025 को

ग्राम सुरार स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सोमवार की रात एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजा राम ने की तथा संचालन सचिव धनंजय कुमार सिंह ने किया।
सचिव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। पंडाल का नक्शा अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएगा। साथ ही वर्ष 2024 का आय-व्यय विवरण भी बैठक में प्रस्तुत किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष गुडु सिंह, संयोजक मिर्तुंजय सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य करुणाकर मिश्र, अनूप कुमार सिंह, अमित कुमार, मनदीप राम, लोहड़ी यादव, अभिंद्न कुमार, बादल कुमार, कुलदीप सिंह, अनृद्ध सिंह, राणा कुमार, सुनील सिंह, राजू साव, भोला यादव, पिंटू ठाकुर और घमश्याम ठाकुर उपस्थित रहे।
निर्धारित किया गया कि अगली बैठक आगामी 31 अगस्त (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
