• Thu. Feb 26th, 2026

केंदुआडीह पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार भेजा जेल

admin's avatar

Byadmin

Aug 20, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय सिविल इंजीनियर आमिया आभास व अन्य कर्मियों पर गत माह हमला करने के अप्राथमिकी अभियुक्त गोधर 26 नम्बर निवासी अकबर आलम व हाजरा बस्ती के मो० महताब को केंदुआडीह पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। कुछ स्थानीय युवको ने कुसुंडा रेलवे स्टेशन के निकट पीसीसी सड़क का निरीक्षण करने गए बीसीसीएल कर्मियों पर गत माह हमला कर दिया था।

जिसमे क्षेत्रीय सिविल इंजीनियर ने कुछ नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने व मारपीट करने की लिखित शिकायत केंदुआडीह थाना में दर्ज कराई थी।

उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो युवकों को पकड़ जेल भेज दिया था।इधर पुलिस ने एस ड्राई अभियान चलाकर कुस्तौर 10 नम्बर के रजत कुमार को भी पकड़ न्यायिक हिरासत में भेज दिया।युवक के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।केंदुआडीह पुलिस ने अलग अलग मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *