

चंचल गोस्वामी

गोविंदपुर, धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड के जियलगढ़ा पंचायत अंतर्गत कालाडीह गांव में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर 24 घंटे का अखंड संकीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें पूरा गांव भक्तिमय हो गया।

अखंड संकीर्तन में सीताराम पागल झरिया, श्याम कीर्तन मंडली, रंगडीह संगीत टीम और कालाडीह कीर्तन टीम सहित कई स्थानीय मंडलीयों ने भाग लिया। सीताराम पागल झरिया की संगीत टीम, श्याम सुंदर भारती की रंगडीह संगीत टीम, और कालाडीह की मिथिलेश गिरी, अनूप गिरी, कन्हाई गिरी और अमन गोस्वामी जैसे कलाकारों ने ‘हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे’ और ‘हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा, हरे हरे’ के जयघोष से पूरे माहौल को भक्ति से भर दिया।
इस धार्मिक आयोजन में गोविंदपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी.एन. सिंह और जियलगढ़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नितेश गोप भी उपस्थित रहे और सभी को राधे-कृष्ण का आशीर्वाद प्रदान किया।
रात्रि में कृष्ण जन्म के उत्सव पर 56 भोग का आयोजन किया गया, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। 24 घंटे के अखंड संकीर्तन के समापन के बाद पूर्णाहुति, आरती, भजन और मटकी फोड़ का कार्यक्रम भी हुआ, जिसने उत्सव में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष गिरी, सूरज गिरी, मिथिलेश गिरी, सौरव गिरी, अमन गोस्वामी, सुमित गिरी, निरंजन गिरी, कन्हाई गिरी, तरुण गिरी, अनूप गिरी, बांकेश गिरी, प्रकाश गिरी, अविनाश गिरी और मानुष गोस्वामी सहित गांव के सभी लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
