• Wed. Feb 25th, 2026

बिरहोर समुदाय के लिए हेल्थ कैम्प का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2025

 

बोकारो

बोकारो जिला गोमिया प्रखंड के बिरहोर टंडा छोटकी सिधाबारा में न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन और ओएनजीसी के संयुक्त तत्वाधान में किसान विकास मंच हजारीबाग द्वारा एक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैम्प में 48 बिरहोर समुदाय के महिला, पुरुष एवं बच्चों का इलाज किया गया। यह आयोजन भगवान विरसा मुंडा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में किया गया था। इस मौके पर चतरोचट्टी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने हेल्थ कैम्प का उद्घाटन किया। इस कैम्प में एमबीबीएस डॉ.उपेन्द्र शर्माने अपनी सेवाएं दीं। लैब टेकनिसीयन मो.साजन और कुलदीप ने भी अपना सहयोग दिया। नर्स संगीता देवी और रीता देवी ने भी मरीजों की देखभाल की।

इस कैम्प में अधिकांश चर्म रोग के मरीज पाए गए, जिन्हें मौके पर स्किन स्क्रेपिंग का जांच कर डॉक्टर के सलाह पर दवा दिया गया। इस आयोजन से बिरहोर समुदाय को काफी लाभ हुआ है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ओएनजीसी सीएसआर टीम के दयानंद कालुंडिया महाप्रबंधक मानव संसाधन, डॉली कुमारी उप महाप्रबंधक मानव संसाधन सह समन्वयक सीएसआर और शशि शेखर वरिष्ट राज्य भाषा पदाधिकारी सह एफपीआरसीएसआर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *