
बोकारो थर्मल

महान राष्ट्र के 79वें स्वाधीनता दिवस के पावन एवं पुनीत अवसर हिंदी साहित्य परिषद कार्यालय “वाणी भवन” के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण परिषद के सचिव दीनानाथ शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार, धीरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, बलजीत सिंह, बीएस झा, केएन मिश्रा, छाया सिन्हा सहित काफी संख्या में परिषद के सदस्य और विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

इस विशेष अवसर पर विवेकानंद क्रीड़ांगन में हिंदी साहित्य परिषद, बोकारो थर्मल के वेबसाइट का लोकार्पणवरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान सह हिंदी साहित्य परिषद के मुख्य संरक्षक सुशील कुमार अरजरिया द्वारा किया गया। इस वेबसाइट का विकास आशुतोष कुमार बीटेक द्वितीय वर्ष (ईसीई), बीआईटी मेसरा पटना द्वारा किया गया है। परिषद के सचिव दीनानाथ शर्मा ने कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष में हिंदी साहित्य परिषद , बोकारो थर्मल शाखा द्वारा हिंदी के प्रचार- प्रसार की विशेष कोशिश की गई है।
इस अवसर पर डीवीसी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को विवेकानंद क्रीड़ांगन में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। ब्रज बिहारी चौधरी कनिष्ठ अभियंता, शशांक शेखर सहायक प्रबंधक तथा शशि भूषण प्रसाद सहायक ग्रेड I को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए। परिषद की उत्कृष्ट सेवा के लिए विजय कुमार वर्मा, पूर्व प्रबंधक (रसायन) को सचिव दीनानाथ शर्मा और उनकी पूरी टीम द्वारा सम्मानित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
