• Mon. Feb 23rd, 2026

नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिल्ली में निधन सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2025

 

बालमुकुंद दास

रांची/नई दिल्ली : झारखंड के स्कूली शिक्षा साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार की रात को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में अशोक के लहर दौड़ गई है!

रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन अपने पिता के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस दुखद सूचना को साझा किया!

सोमेश ने लिखा अत्यंत दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिता रामदास सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे!

 

 

*झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन*

 

रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की! उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स लिखा; ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा

अंतिम जोहार दादा! वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने एक्सपोर्ट पर लिखा झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ!

ईश्वर दिगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें!

 

*रामदास सोरेन के निधन पर शक*

 

झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेंग के निधन से न सिर्फ है उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला बल्कि पूरे झारखंड में अशोक का माहौल है! रामदास सोरेन बेटे 2 अगस्त को अपने घोड़ा बांध स्थित पैतृक आवास में बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे! प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेन हमरेज हुआ था! घटना के तुरंत बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया था! वहां उनकी हालत गंभीर बनी रहे और चिकित्सकों की तमाम कोशिशें के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका!

 

*J M M में शिबू सोरेन के बाद दूसरा शोक*

 

उनके निधन पर कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया! रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे! उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी गहरा आघात पहुंचा है! पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनकी सादगी और जन सेवा के लिए विशेष पहचान थी!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *