• Mon. Feb 23rd, 2026

कटकमदाग में भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक प्रदीप प्रसाद ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

admin's avatar

Byadmin

Aug 15, 2025

 

 

आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग मंडल में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार साव द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए।

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होते ही प्रखंड क्षेत्र की गलियां देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंज उठीं। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का जोश देखने लायक था। यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग कटकमदाग की मुख्य सड़कों से होते हुए विभिन्न मोहल्लों और बाज़ारों में पहुंचे, जहां लोगों ने फूल और तालियों से स्वागत किया।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान, हमारे बलिदानों और हमारी आज़ादी का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हम ऐसे महान राष्ट्र के नागरिक हैं, जिसका ध्वज विश्वभर में शौर्य और एकता का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है कि वे हमेशा देश की अखंडता और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहें।

 

उन्होंने सभी नागरिकों से हर घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सिर्फ़ झंडा फहराने का नहीं, बल्कि हमारे दिलों में देशप्रेम जगाने का अवसर है।

 

इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कवींद्र यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय साव, प्रखंड उपाध्यक्ष कमल साव, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुशवाहा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथलेश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय गिरी, भाजपा नेत्री प्रियंका कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजेन्द्र ठाकुर, कोलेश्वर राम, बिरजू राम विकास यादव, अशोक यादव, प्रहलाद ठाकुर, शशिकांत शर्मा, धीरज कुमार सुनील यादव, बसंत यादव, सुरेश साव, गंगा साव, धीरज राणा, भुनेश्वर कुशवाहा और अखिलेश भगत समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *