• Sun. Feb 22nd, 2026

बोकारो थर्मल में स्मार्ट मीटर के विरोध में विशाल रैली

admin's avatar

Byadmin

Aug 14, 2025

 

बेरमो -बोकारो थर्मल में आम नागरिक मंच के आह्वान पर स्मार्ट मीटर हटाने और झारखंड सरकार द्वारा 200 यूनिट बिजली फ्री देने सहित अन्य मांगों को लेकर विशाल रैली निकाली गई। रैली में बोकारो थर्मल कॉलोनी वासी, डीवीसी के सेवा निवृत्त कर्मचारी, सफाई मजदूर और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता महजूद थे

प्रदर्शनकारियों ने डीवीसी प्लांट के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। भाजपा के पूर्व बोकारो जिला अध्यक्ष और नागरिक मंच के संयोजक भरत यादव ने कहा कि अगर डीवीसी प्रबंधन कालोनियों से स्मार्ट मीटर नहीं हटाती है तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

आज के जन आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी काफी संख्या में थी। मंच को जिला परिषद सदस्या शहजादी बानो, नवीन पाठक, श्रवण सिंह, सुषमा कुमारी, रिंकू सिंह, डीवीसी पेंशन धारी यूनियन के अध्यक्ष आरएस पांडे सहित कई लोगों ने संबोधित किया। गोबिंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने डीवीसी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर जल्द से जल्द हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर अगर प्रबंधन गंभीर नहीं होती है तो सड़क से सदन तक जन आंदोलन किया जाएगा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *