
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी

बालमुकुंद दास

केरेडारी/हजारीबाग: – सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के अंतर्गत, नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के 8वें टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन बुधवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड में हुआ। कृषि फार्म मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में केरेडारी प्रखंड की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, मशाल जलाई, नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पहला मैच बुंडू बनाम इतिज टीम के बीच खेला गया जिसमें बुंडू की टीम 1-0 गोल से विजयी हुई ।
इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल इस टूर्नामेंट के जरिए क्षेत्र में एक खेल क्रांति ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड के खेल मैदानों में चहल-पहल बढ़ गई है और फुटबॉल का रोमांच दिख रहा है। सांसद जायसवाल खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी और मेडल देकर सम्मानित कर रहे हैं, साथ ही टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने के लिए विशाल आकर्षक नमो ट्रॉफी और नकद पुरस्कार भी दे रहे हैं। निश्चित रूप से, सांसद का यह प्रयास खेल और खिलाड़ियों के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस कार्यक्रम में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, भाजपा नेता राजू साव,
पूर्व मुखिया तापेश्वर साहू, नमो खेल श्रृंखला के संयोजक बंटी तिवारी, उपेंद्र सिंह, बद्रीनारायण सिंह, प्रीतम साहू, महामंत्री नरेश महतो, भाजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह, जगदीश सिंह,केरेडारी पूर्व मुखिया तापेशवर साव, भाजपा वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, मूलचंद साव, महेंद्र सिंह, बालगोविंद सोनी, चंद्रदेव साव, भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष नारायण यादव,भारत पांडे, प्रभु साव, बैजनाथ शर्मा, विनोद कुमार सिंह, कंचन यादव ,नागेश्वर साव, वासुदेव प्रजापति, प्रयाग महतो, नागेश्वर महतो, नवल महतो ,विनोद गोस्वामी ,प्रकाश गुप्ता, आशिशेश्वर यादव, विनोद ठाकुर एवं भाजपा,आजसू कार्यकर्ता गण तथा समस्त सैकड़ो दर्शन गण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
