• Fri. Apr 17th, 2026

विधायक प्रदीप प्रसाद ने नेमरा पहुँचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दिया श्रद्धांजलि 

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2025
crescent ad

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुँचकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि दिशोम गुरु जी का संपूर्ण जीवन झारखंड और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग की आवाज को सदैव बुलंद किया।

उनका संघर्ष और योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार से मिलकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

इस दौरान बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने दिशोम गुरु के महान व्यक्तित्व और उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *