
हजारीबाग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा नेमरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और दीशोम गुरु के नाम से विख्यात दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त की। विनोद कुशवाहा ने कहा कि शिबू सोरेन जी का जीवन झारखंड की पहचान, अधिकार और सम्मान के लिए सतत संघर्ष की कहानी है। उन्होंने न केवल आदिवासी समाज के हक की लड़ाई लड़ी, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के उत्थान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस भावुक मौके पर अपने पिता के संघर्ष और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि दीशुम गुरु ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य की जनता उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। नेमरा गांव इन दिनों श्रद्धांजलि देने वालों से गूंज रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का लगातार आगमन हो रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
