• Mon. Sep 29th, 2025

फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, ‘झारखंड के पुरोधा’ को किया याद

Byadmin

Aug 5, 2025

 

धनबाद: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शिबू सोरेन के निधन पर आज फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शाम 5 बजे बिरसा मुंडा चौक, बैंक मोड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारियों ने ‘झारखंड के पुरोधा’ को नम आंखों से याद किया।

 

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अजय नारायण लाल ने किया। श्रद्धांजलि सभा में शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया। उन्हें कॉमरेड ए.के. रॉय और विनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर अलग झारखंड राज्य की मांग को बुलंद करने वाले प्रमुख नेताओं में से एक बताया गया। व्यापारियों ने जल, जंगल और जमीन को बचाने की लड़ाई में उनके संघर्ष को भी सराहा।

 

इस अवसर पर श्याम नारायण गुप्ता, विनोद गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, प्रदीप सिंह, विकास कन्धावे, कौशल सिंह, कमलेश त्रिवेदी, अशोक श्रॉफ, श्रीकांत अग्रवाल, विद्या नन्द ठाकुर, नवीन गुप्ता, संदीप मुखर्जी, शैलेश सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा अग्रवाल, लड्डन आलम, अमन सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित थे। सभी ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *