
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी(धनबाद)पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद दुर्गा मंदिर के समीप रविवार को मुख्य मार्ग पर खड़ी स्कॉर्पियो में एक बाइक जा टकराई जिसमे बाईक सवार तीन युवक घायल हो गए।

घायलों में केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर स्थित हाजरा बस्ती निवासी पिता पप्पू सिंह ड्राइवर के 17 वर्षीय पुत्र नेहाल कुमार की मौत रेफर के दौरान रास्ते में हो गई। घटना के उपरांत घायल नेहाल को स्वास्थ्य केंद्र करकेंद एवं वहां से धनबाद और फिर रिम्स रांची रेफर किया गया था,ले जाने के क्रम में रास्ते में बोकारो के जैना मोड़ के समीप उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घायलों में दिवाकर कुमार कर्मकार (गोधर) और आतिफ (नया बाजार) धनबाद शामिल हैं।वहीं दिवाकर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आतिफ को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा केंदुआ की ओर से आ रही बाइक करकेंद मंदिर के समीप खड़ी स्कॉर्पियो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी
कि बाइक और स्कॉर्पियो दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पाकर पुटकी पुलिस सदलबल मौके पर पहुंची,एवं मार्ग पर लगी लोगों की भीड़ को हटाया और क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर थाना ले गई।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
