कुल्टी: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) सीवी एरिया की महिला संगठन, दीक्षा तथा दृष्टि महिला समिति ने निर्मला जनरल एंड लेप्रोसी हॉस्पिटल, गोविंदपुर के मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न आवश्यक सामान प्रदान किए हैं।
BCCL की महिला संगठनें क्षेत्र के आस-पास के लोगों को विभिन्न तरीकों से सहायता पहुँचाने का कार्य करती हैं। इसी कड़ी में, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा मिली दत्ता के नेतृत्व में, और सभी उपाध्यक्षों के मार्गदर्शन में, सीवी एरिया की दृष्टि महिला समिति की सदस्यों ने मंगलवार को कुष्ठ रोगों के उपचार के लिए समर्पित निर्मला जनरल एंड लेप्रोसी हॉस्पिटल का दौरा किया।
समिति की अध्यक्षा श्रीमती रुद्राणी एस. कुमार के नेतृत्व में, सदस्यों ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों को सोने-बैठने में हो रही दैनिक असुविधा को देखते हुए 25 गद्दे, 25 चादर, 25 तकिए और 25 तकिए के कवर सहित कुल 100 सामान अस्पताल प्रशासन को सौंपे।
इस मौके पर दृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रुद्राणी एस. कुमार ने जोर दिया कि यह हम सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस दौरान श्रीमती रुद्राणी एस. कुमार के साथ श्रीमती मीता सेठ, श्रीमती शमिता चक्रवर्ती, श्रीमती श्रावणी भट्टाचार्य, श्रीमती बाना श्री बनर्जी, श्रीमती ममता कुंडू और श्रीमती रिंकू मंडल मुख्य रूप से मौजूद थी