• Sun. Feb 15th, 2026

विधायक ने देर रात किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, इमरजेंसी में नहीं मिले एमबीबीएस डॉक्टर

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2025

 

 

चौपारण प्रतिनिधि

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने देर रात चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरन चिकित्सा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां मिलीं।

रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लेने के दौरान विधायक ने पाया कि रात्रि इमरजेंसी में मात्र एक आयुष चिकित्सक ही मौजूद थे। विधायक ने कहा कि हजारीबाग जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण में रात्रि इमरजेंसी के दौरान एमबीबीएस डॉक्टर का उपलब्ध न होना चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब चौपारण में एमबीबीएस डॉक्टरों की पोस्टिंग करने की मांग करने की बात कही। इधर चिकित्सा प्रभारी के मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही थीं।

इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने हजारीबाग के सिविल सर्जन को निर्देशित किया है कि चिकित्सा प्रभारी सहित सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने मुख्यालय में ही रहें। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने चिकित्सकों व स्वाथ्य कर्मियों से ईमानदारी अपनी ड्यूटी करने को कहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *