• Sun. Feb 15th, 2026

पोटांगा में विधायक ने नए विद्यालय भवन की रखा आधारशिला

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2025

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पोटंगा टोला पारगढ़ा में डीएमएफटी मत से उत्क्रमित मध्य विद्यालय के नए विद्यालय भवन का निर्माण होना है। जिसका विधिवत शिलान्यास बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया गया। मौके पर विधायक ने उपस्थित सभी ग्राम वासियों से कहा कि यह विद्यालय भवन यहां के बच्चों के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमारे क्षेत्र के बच्चे पढ़ेंगे तभी हमारा समाज हमारा गांव हमारा विधानसभा क्षेत्र आगे बढ़ेगा। उपस्थित सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह विद्यालय भवन आप सभी लोग अपने देखरेख में बेहतर तरीके से बनवाने का काम करें क्योंकि यहां आपके ही बच्चे पढ़ाने आएंगे। आगे उन्होंने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं और लगातार सड़क से लेकर सदन तक अपने विधानसभा की समस्याएं उठाने का काम कर रहा हूं।

इस अवसर पर जिला परिषद के जिला अभियंता आशीष कुमार आनंद, मुखिया चरका करमाली, सुनील उराँव, सिकंदर उरांव, अकाल मुंडा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री दिनेश करमाली ,मदन करमाली ,बबलू मांझी ,चितरंजन दांगी लखन प्रजापति ,महेंद्र गंजू ,अशोक बेदिया, राजेंद्र कुमार, छोटेलाल, पवन मुंडा रविंद्र गंझू, अनिल प्रसाद,बिरजू कुमार,श्रीराम वर्मा,अकल मुंडा मौजूद रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *