• Sun. Feb 15th, 2026

कुल्टी – गायत्री शक्तिपीठ में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी शहर के 68 नंबर वार्ड के गायत्री नगर में सावन के पावन महीने में बराकर गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया ।

इस संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगो के सहयोग से तथा गणेश यादव के नेतृत्व में गायत्री मंदिर परिसर स्थित यज्ञ शाला में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया ।

इस संबंध में श्री यादव ने बताया कि पुरोहित द्वारा विधिवत वेद माता गायत्री सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई ।

इसके पश्चात कुल्टी के भजन मंडली द्वारा कई सुमधुर राम कृष्ण धुनी प्रस्तुत किया गया । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई भजन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है जो अपने समयानुसार पहुंच कर कीर्तन प्रस्तुत करेंगे । यह कार्यक्रम लगातार 24 घंटा तक चलेगा सोमवार दोपहर में इसका समापन होगा । वही कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पहुंच कर इसका आनंद लिया तथा सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया । वही गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *