
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य रविवार को सावन का पावन पर्व पर कावँर लेकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुल्तानगंज को रवाना हुए । रवाना होने के पूर्व चौकबाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-पाठ की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस संबंध में बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सड़क मार्ग से चैंबर सदस्य बोल बम का नारा लगाते हुए निकल पड़े । इस अवसर पर बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि वह समाज कल्याण की भावना से पिछले कई वर्षों से लगातार सड़क मार्ग से सुल्तानगंज पहुंचते है तथा वहां कुछ विश्राम करने के पश्चात पूजा अर्चना कर कांवर उठाकर शिव भक्ति से ओत प्रोत होकर भजनों पर झूमते हुए पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते है । उसके पश्चात बासुकिनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने के बाद निवास स्थान लौटते है । उन्होंने बताया कि सावन में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के पश्चात भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा भगवान सभी पर अपनी कृपा बरसाते है । इस अवसर पर उनके साथ मिठू माधोगढिया , राजेश अग्रवाल, शिक्षक प्रदीप गौहानीवाल, आदि शामिल थे । वही बराकर पिंजरापोल सोसाइटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल ने सभी कांवरियों की मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
