
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी(धनबाद) डैफोडिल्स एकेडमी विद्यालय करकेंद में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया सत्र-2024-25 की माध्यमिक (बोर्ड) परीक्षा में सफलता प्राप्त (उत्तीर्ण) करनेवाले सभी छात्र/छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मेडल एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |

सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात शंखध्वनि एवं पुष्प वृष्टि एवं तिलक लगाकर सम्मानित आतिथेय सत्कार किया गया |सभी पूर्ववर्ती छात्र एवं छात्राओं तथा उपस्थित अभिभावकों एवं जनमानस को सुस्वादु व्यंजन एवं मिष्ठान खिलाकर जलपान कराया गया |
अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया |उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा |इस पावन मौके पर विद्यालय के संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी ( चंडीसर) ,भूतपूर्व गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय पुटकी को भी आदर के साथ नमन किया गया |
प्रधानाचार्य श्री तापस बनर्जी ने अपने ओजस्वी एवं सारगर्भित संबोधन में विद्यार्थियों को अपने भावी जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने एवं विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया |विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से उपस्थित सभी विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा। प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन एवं आशीर्वचन के द्वारा समारोह का समापन किया गया|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
