• Sun. Feb 15th, 2026

हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो अनिश्चितकालीन चक्का जाम आन्दोलन ग्यारहवें दिन भी जारी  

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

डीवीसी बीटीपीएस एवं सीटीपीएस में छाई ट्रांसपोर्टिंग अनिश्चितकालीन चक्का जाम आन्दोलन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो एवं संपूर्ण विस्थापितों ने बताया कि डीवीसी प्रबंधन एक ओर से विस्थापितों को रोजगार मुहैया भी नहीं करवाया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर जब स्थानीय विस्थापित आत्मनिर्भर बनने और घर परिवार चलाने के लिए हाइवा लिए है और कुछ विस्थापित हाइवा लेना चाह रहे हैं तो डीवीसी प्रबंधन ट्रांसपोर्ट कंपनी से मिलकर कम रेट में छाई ट्रांसपोर्ट करने के लिए बाध्य करती है

 

जहां प्रबंधन को एक महिने में दो तीन लाख रुपए तनख्वाह मिलता है वहीं हाइवा मालिक को एक महिना छाई ट्रांसपोर्टिंग करने के बाद एक सप्लाई मजदूर के बराबर तीस पैंतीस हजार रुपए भी नहीं बच रहा है वहीं ट्रांसपोर्ट कंपनीयों का निविदा 29 जून को समाप्त हो जाने के बावजूद डीवीसी नया टेंडर नहीं करवाकर पूर्व की कम्पनी को एक्सटेंशन कर दिया गया है इसलिए डीवीसी जबतक छाई ढुलाई के लिए नया टेंडर करके छाई ढुलाई भाड़ा में वृद्धि कर प्रति टन प्रति किलोमीटर दस रुपए नहीं करता हैं और ओवरलोड पूर्ण रूप से बन्द नहीं करता हैं

तबतक आन्दोलन जारी रहेगा। इस बाबत बेरमो के विधायक माननीय कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दिए हैं हाइवा कोयलांचल आनर एसोसिएशन बेरमो के अध्यक्ष गुलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार, सह कोषाध्यक्ष आजाद बावरी, सदस्य संजय वर्णवाल, जय प्रकाश साव, सुरेश साव, मनोज यादव के अलावे विभिन्न विस्थापित संगठन के लोगों में मुख्य रूप से नरेश प्रजापति, प्रफुल्ल ठाकुर, फलजीत महतो, भोला कुमार तुरी, हेमंतलाल प्रजापति, लखी नारायण महतो, रामदेव, दौलत सिंह, द्वारिका प्रसाद महतो, सुनील सिंह, मुंद्रिका राम, शंकर महतो, गोविन्द महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *