
कालूबथान: उरमा पंचायत के उरमा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कोलकाता के जिम्स हॉस्पिटल के सौजन्य से एक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 से 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच शिविर में विशेष रूप से ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर के मरीजों की जांच की गई। इस दौरान एक महिला में यूसीजी (UCG) के माध्यम से एक बीमारी का पता चला, जिसका इलाज केवल जिम्स हॉस्पिटल, कोलकाता में ही संभव होगा। जिम्स हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर ने बताया कि इन मरीजों को वहां मुफ्त इलाज मिलेगा और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी उपचार किया जाएगा।

इस शिविर का मुख्य आयोजन पूर्व भाजपा सांसद प्रतिनिधि सह पंचेत मंडल अध्यक्ष सिमंतो मंडल की पहल से किया गया था। मंडल ने मीडिया को बताया कि उरमा के स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन में जिम्स हॉस्पिटल, कोलकाता के माध्यम से यह पहली बार ऐसा शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोगों को अपनी बीमारियों के बारे में जानकारी नहीं होती, और अक्सर उन्हें पता ही नहीं होता कि उनका बीपी या शुगर का स्तर कितना है। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी इन मूलभूत स्वास्थ्य जानकारियों का पता चलेगा, जिससे वे सही समय पर अपना इलाज शुरू कर पाएंगे।
संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
