• Mon. Feb 16th, 2026

धनबाद में व्यवसायी और पुलिस प्रशासन के बीच सुरक्षा एवं यातायात को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

 

धनबाद: फेडरेशन ऑफ धनबाद, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स और इसके सभी 60 इकाई सदस्य संगठनों की आज हावड़ा मोटर के पास इंडस्ट्रीज कॉमर्स में धनबाद पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ.

 

जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक (SP) नगर श्री ऋतिक श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कानून व्यवस्था श्री नौशाद आलम, पुलिस उपाधीक्षक (DSP) यातायात श्री अरविंद सिंह, और बैंक मोड़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्री प्रवीण कुमार अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे।

 

बैठक में SSP महोदय ने सभी विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखी और जल्द ही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सिटी हॉक पुलिस पेट्रोलिंग, जिसकी वर्तमान संख्या 50 है, उसे जल्द ही बढ़ाकर 100 किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहरी थानों को 10-10 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय में सुधार हो सके।

 

यह बैठक जिला अध्यक्ष श्री चेतन प्रकाश गोयनका की अध्यक्षता में हुई। महासचिव अजय नारायण लाल ने बैठक का सफल संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री श्याम नारायण गुप्ता ने किया।

 

इस महत्वपूर्ण आयोजन में धनबाद के सैकड़ों प्रमुख व्यवसायी और चैंबर सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रमोद गोयल, विनोद गुप्ता, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, चिरकुंडा चैंबर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विकास कंधावे, लोकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अजय वर्मा, उपेंद्र गुप्ता, मिथिलेश कुमार, दिलीप रिटोलिया, श्रीकांत अग्रवाल, पंकज भुवानिया, रणजीत मधेसिया, राजकुमार महतो, सुनील पाण्डेय, बंटी जायसवाल, अवधेश मिश्रा, हरपाल सिंह, मनोज वर्णवाल, राजेश गुप्ता (केंदुआ), राजेश मधेसिया, देवाशीष पाल, कौशल सिंह, प्रेम गंगेसरिया, श्रवण सिन्हा, देवेन तिवारी, धीरज दास, राजेश सिंह, संदीप मुखर्जी, केदार वर्णवाल, अशोक श्रॉफ, मनीष रंजन, उमेश दसोंधी, आरिफ सिडकी, जगदीश साव, राजेश बर्मन, घनश्याम नारनौली, मंजर आलम, अभिषेक विश्वकर्मा, शैलेश सिंह और संजय प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

इस बैठक से यह उम्मीद जगी है कि धनबाद में व्यापारिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और सुगम वातावरण तैयार होगा, जिससे शहर के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *