• Mon. Feb 16th, 2026

विधायक ने जगदीशपुर में वज्रपात पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, दिया आर्थिक सहयोग

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2025

 

चौपारण प्रतिनिधि

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने जगदीशपुर गाँव का दौरा किया और हाल ही में वज्रपात की घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 वर्षीय बंटी भुइयाँ और करिश्मा देवी पति राजेश प्रजापति के परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुखद घड़ी में ढाढस बंधाया।

विधायक ने मृतक बंटी भुइयाँ के आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने चौपारण के अंचलाधिकारी संजय यादव से दूरभाष पर बात कर पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजे की राशि दिलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को वज्रपात से बचाव के उपायों के बारे में भी सलाह दी। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, समिति सदस्य युगल ठाकुर, समाजसेवी अशोक प्रजापति, बैजनाथ ठाकुर, डॉ बी.के यादव, जगदीश यादव, ब्यास यादव, छत्रधारी यादव, रामबिलास चनद्रवंशी, छोटु चनद्रवंशी, चंदन यादव, आदित्य चौरसिया, प्रदीप केशरी, सतेंद्र सिंह, सनोज यादव सहित कई अन्य ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *