
बोकारो थर्मल

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने वर्ष 2024-25 में खेलों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए। कुल 159 पदक जीतकर सीआईएसएफ बल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जिनमें अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में प्राप्त 66 पदक भी शामिल हैं। इस अभूतपूर्व सफलता को मान्यता देते हुए।

14 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय लोथियन रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में महानिदेशक सीआईएसएफ के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। यह कीर्तिमान सीआईएसएफ द्वारा खेल क्षेत्र में किए गए।
अनेक सुधारात्मक प्रयासों का परिणाम है। जिनमें खेल निधि में ₹16 करोड़ तक की वृद्धि एथलीटों के लिए 300 दिनों का विशेष आहार भत्ता, शिविरों व प्रतियोगिताओं हेतु टीए एवं डीए में बढ़ोतरी, अत्याधुनिक जिम, चोट प्रबंधन सुविधाएं, वार्षिक टूर्नामेंट कैलेंडर और मुख्यालय स्तर पर सहायक महानिरीक्षक की नियुक्ति जैसे अनेक कदम शामिल हैं। इसी के साथ बल द्वारा माउंट एवरेस्ट पर 2026 में चढ़ाई हेतु एक पूर्ण पर्वतारोहण दल का गठन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, सीआईएसएफ ने अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान शुरू किया है। जिसके अंतर्गत 7 से 29 जुलाई तक देशभर के 14 चयन केंद्रों पर 4130 खिलाड़ियों की भर्ती की जा रही है। जिनमें 229 महिलाएं भी शामिल हैं। इस पहल को देश भर से 12868 आवेदनों की भारी प्रतिक्रिया मिली है। जिनमें 350 अंतरराष्ट्रीय और 3968 राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता शामिल हैं।
इस उपलब्धि को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यूनिट बोकारो ताप विद्युत संयंत्र बोकारो के यूनिट कमांडर उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई ने बल की दूरदर्शी खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, बल की सशक्त योजना और समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
उन्होंने यह भी कहा कि बोकारो यूनिट में भी खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधाएं और मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। नई दिल्ली में हुई प्रेस वार्ता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के मनोबल को ऊचा करता है बल्कि पूरे देशभर की यूनिटस को खेल संस्कृति को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
