
नरेश विश्वकर्मा, संवाददाता

निरसा, धनबाद: आज सुबह निरसा के श्यामपुर कोलयरी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित एल.पी. ट्रक (संख्या: JH02AX/2334) ने शासनबेड़िया के पास एक बड़ा हादसा टाल दिया। तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खंभा दो टुकड़ों में टूट गया।

खंभा गिरते ही आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों को लगा कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। खंभे को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने ट्रक को और भी तेजी से भगाना शुरू कर दिया। यह देख ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे धर दबोचा। ग्रामीणों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर से टूटे हुए बिजली के खंभे और तारों को ठीक करवाने की मांग कर रहे हैं।
गनीमत रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान सड़क पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से ड्राइवर को पकड़ लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उसे रोक कर रखा गया है। स्थानीय प्रशासन को इस घटना की सूचना दे दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर नकेल कसी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
