

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। बुधवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।
इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। नौ फरवरी और 10 फरवरी को झारखंड के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में बारिश हो सकती है। यहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम 11 फरवरी से फिर शुष्क हो जायेगा।

बताया जा रहा है कि नौ फरवरी से झारखंड की ओर बादल आयेंगे। मंगलवार रात में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। झारखंड में ठंड का असर जारी है। राजधानी रांची का तापमान पिछले दो दिनों के मुकाबले फिर गिरा है। सोमवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झारखंड में करीब-करीब सभी स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। केवल चाईबासा और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे कम तापमान गढ़वा का सात डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच एक बार फिर झारखंड में बारिश के आसार हैं। दो दिनों तक बारिश के बाद मौसम साफ हो जायेगा।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि नौ फरवरी और 10 फरवरी को झारखंड के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 11 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा। नौ फरवरी से झारखंड की ओर बादल आयेंगे। मौसम में बदलाव देर शाम से हो सकता है और रात में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम द र्जे की बारिश हो सकती है।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com