
निरसा, 18 जुलाई: ईसीएल मुगमा के महाप्रबंधक ओम प्रकाश चौबे ने शुक्रवार दोपहर पूर्व जिला परिषद सदस्य और निरसा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी दुर्गा दास के आवासीय कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुटीर उद्योग में ग्रामीण महिलाओं को काम करते देखा और इस पहल के लिए दुर्गा दास की सराहना की।

दुर्गा दास ने महाप्रबंधक को बताया कि उनके जीवन का सपना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी पर निर्भर न रहें। उन्होंने बताया कि कुटीर उद्योग के माध्यम से अभी तक 10 महिलाएं और दो पुरुष काम कर रहे हैं, और उनका लक्ष्य 100 और महिलाओं को जोड़ना है। उन्होंने इस प्रयास में सभी के सहयोग की उम्मीद जताई।

दुर्गा दास ने ईसीएल मुगमा महाप्रबंधक से आग्रह किया कि मुगमा एरिया क्षेत्र और निरसा विधानसभा में स्थापित कंपनियों में स्थानीय बच्चों को रोजगार दिया जाए ताकि पलायन रोका जा सके। उन्होंने गोपीनाथपुर कोलियरी में 20 लड़कों को और मुगमा एरिया में 20 लड़कों को रोजगार देने का आग्रह किया।
महाप्रबंधक ओम प्रकाश चौबे ने मुगमा बस्ती सेंटर पुल सेटिंग के बगल में महिलाओं को कुटीर उद्योग के माध्यम से काम करते देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दुर्गा दास के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सोच ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुटीर उद्योग को ईसीएल मुगमा की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। चौबे ने फलदार वृक्ष लगाने की पहल की भी सराहना की, यह कहते हुए कि एक पेड़ लगाना सौ बच्चों को पालने के बराबर है।
इस अवसर पर तोतन गोप, तापस माजी, भोलानाथ माजी, प्रसनजीत माजी, स्वीटी सिंह, शुभम सिंह, बिजय सिंह, निशा कुमारी, पंकज पंडित, कौशिक सिंह, पार्वती सोरेन, आरती देवी, फूल कुमारी हसदा, सुमित्रा मुर्मू, नेहा मालिक, बिंदिया मलिक, गणेश चंद्र गोराई सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
