• Mon. Feb 16th, 2026

बलियापुर की खबरे/ सिंदरी विधायक के पहल पर आमटाल में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2025

 

बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो के पहल पर गुरुवार को आमटाल पंचायत के ब्राह्मण टोला ,बनिया टोला में नया ट्रांसफार्मर लगा। 3 महीने के अंदर दो बार जल गया l

इससे पहले भी  विधायक चंद्र देव महतो के द्वारा तुरंत  ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया था। वही  दो दिन पूर्व फिर ब्राह्मण एवं बनिया टोला का ट्रांसफार्मर जल गया l ग्रामीणों एवं सक्रिय युवकों के द्वारा यह खबर माले नेता आनंदमयी पाल, प्रभाष पाल , शीतल दत्ता एवं सुरजीत चंद्र को दिया l

उन्होंने इसकी जानकारी विधायक जी को दिया l विधायक  ने तुरंत नया ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया ।

कुसमाटांड़ रानी रोड में भारी वाहनों का परिचालन, ग्रामीणों में रोष 

बलियापुर :कुसमाटांड़ से धनबाद जाने वाली रानी रोड पर इन दिनों भारी वाहनों का परिचालन बढ़ जाने से इस ग्रामीण सड़क पर आवागमन करने वाले छोटे-छोटे वाहनों की परेशानियां बढ़ गई है।   ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन से गुरु नानक कॉलेज से बेलगड़िया टाउनशिप कॉलोनी तक हमेशा भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। जिससे सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बन जाती है।  इस दौरान छोटे-छोटे वाहनों को आवागमन करने में काफी परेशानियां होती है। बरसात के इन दिनों इस ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के चलने से छोटे एवं दुपहिया वाहनों को सड़क से उतरकर कर गुजरना पड़ता है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना का भय  बना रहता है। रात दिन भारी वाहनों के चलने से लोगों में रोष है।

बलियापुर में भाकपा माले की बैठक 

बलियापुर : किसान संग्राम समिति कार्यालय में गुरुवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के दिवंगत भाकपा माले नेता धनीराम महतो की छठी पुण्यतिथि पर 20 जुलाई को धोखरा स्थित कहालडीह गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए माले के सक्रिय कार्यकर्ता देवाशीष पांडेय ने बताया की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक आनंद महतो आदि भाग लेंगे। बैठक में काशीनाथ मंडल, दिलीप महतो, कृष्ण दां अधर सहिस, जेडु दत्ता आदि थे।

आसनबनी में आक्रोश रैली में भाग लेंगे भाकपा माले 

बलियापुर : आसनबनी मामले को ले 18 जुलाई  को सरिसाकुंडी मोड़ के पास आयोजित आक्रोश रैली एवं सभा का भाकपा माले ने समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया ।  पार्टी के जिला सचिव कार्तिक प्रसाद ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर किसानों के साथ घटी लाठी चार्ज की घटना को जघन्य घटना बताते हुए इसके विरुद्ध आंदोलन तेज करने की बातें कही है। उन्होंने सरिसाकुंडी में शुक्रवार को आयोजित होने वाले आक्रोश रैली व सभा में शामिल होने के लिए माले कार्यकर्ताओं को हवाई पट्टी मोड पर एकत्रित होने तथा रैली के साथ सभा स्थल तक पहुंचने की अपील किया है।

छात्र छात्राओं को दी बधाई 

बलियापुर:राष्ट्रीय साधन सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 – 25 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ादाहा के एक दर्जन छात्र-छात्राओं को सफलता मिलने पर विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष है. राष्ट्रीय साधन सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 -25 में सफल होने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं में प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, वरुण कुमार रजवार, हिमांशु कुमार महतो, अनु कुमारी, जीत रजवार, रोशन कुमार, राखी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, नेहा कुमारी, अनु कुमारी एवं देव कुमार महतो शामिल है. विद्यालय के प्रधान शिक्षक उमेश कुमार मेहता समेत विद्यालय के अन्य  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है.

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *