
हजारीबाग : लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के चरही स्थित सी.सी.एल. ऑफिसर्स क्लब में एक “स्वस्थ मेला-सह-निःशुल्क पोषण किट वितरण शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चुरचू प्रखंड क्षेत्र की 450 गर्भवती और धात्री महिलाओं के बीच पोषण किट वितरण किया गया ताकि ‘स्वस्थ मां और मजबूत बच्चा’ की परिकल्पना को समाज में साकार किया जा सके ।

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले भविष्य को स्वस्थ बनाने के लिए वे गंभीर हैं। उन्होंने जोर दिया कि बच्चों, गर्भवती माताओं और धात्री माताओं के खानपान, रहन-सहन और उचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब हमारे बच्चे स्वस्थ होंगे, मां स्वस्थ होगी, तभी हमारा राष्ट्र एवं समाज स्वस्थ होगा। सांसद जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न कंपनियों की सीएसआर योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कुपोषण से लड़ने और इसे दूर भगाने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया, ताकि स्वस्थ बच्चों की किलकारी पूरे देश में गूंजे और राष्ट्र मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि यह पहल गेल (इंडिया) लिमिटेड के सीएसआर मद के तहत यूथ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से की गई है। सांसद मनीष जायसवाल ने घोषणा की कि यह तो महज शुरुआत है आगे ऐसे आयोजन उनके लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी रहेंगे।

स्वास्थ्य जांच और जागरूकता
कार्यक्रम से पूर्व मेडीक्योर हॉस्पिटल, रांची से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। विशेषकर यहां के चिकित्सक डॉ.अमिताभ कुमार ने पोषण किट में मौजूद सभी सामग्रियों की उपयोगिता और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से उपस्थित बहनों को जानकारी दी। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी उपस्थित सभी 450 लाभार्थी महिलाओं को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा युथ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। मौके पर चुरचू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अशोक राम, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि रणजीत पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता जुगनू सिंह, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, मांडू विधानसभा क्षेत्र की मीडिया प्रतिनिधि रीमा कुमारी, घाटो मंडल सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, मांडू मंडल सांसद प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, डाडी मंडल सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, आरा मंडल सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार प्रसाद , दारू के पूर्व विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू सहित क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
