• Tue. Feb 17th, 2026

हजारीबाग डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्री कृष्णा बैंकॉक में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल

admin's avatar

Byadmin

Jul 16, 2025

 

हजारीबाग: कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, हजारीबाग के प्राचार्य और ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. डॉ. श्री कृष्णा ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ द ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी के पहले अंतर्राष्ट्रीय और 23वें राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्र सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सम्मेलन के दौरान उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

 

अपने संबोधन में डॉ. श्री कृष्णा ने भारत और थाईलैंड की प्राचीन परंपराओं में समान जड़ों की ओर इशारा किया, जो उपचार, सहानुभूति और ज्ञान को महत्व देती हैं। उन्होंने कहा, “जब स्वास्थ्य और ज्ञान की सेवा में एक साथ आते हैं, तो सीमाएं मिट जाती हैं और समुदाय मजबूत होते हैं।”

 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर बैंकॉक, थाईलैंड के चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय के दंत चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. डॉ. पोरचाई जानसिस्यानोंत सहित कई प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

 

हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव, डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने डॉ. श्री कृष्णा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना कॉलेज परिवार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने डॉ. श्री कृष्णा के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *