• Mon. Feb 16th, 2026

गुरु पूर्णिमा पर सांसद मनीष जायसवाल ने किया गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत, बड़ा अखाड़ा में लिया महंत और पुजारियों का आशीर्वाद

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2025

 

 

हजारीबाग: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुवार को बड़ा अखाड़ा मठ पहुंचकर भारतीय संस्कृति की अनुपम गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत किया। उन्होंने बड़ा अखाड़ा ठाकुर बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात सांसद मनीष जायसवाल ने बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास महाराज सहित पुजारी आनंद प्रकाश पांडेय, धनंजय प्रकाश पांडेय और सत्यम प्रकाश पांडेय को अंग-वस्त्र ओढ़ाकर और गुरु दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।

गुरु-सम्मान के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धर्म गुरु महंत विजयानंद दास और मंदिरों के पुजारियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। आज मन बड़ा प्रसन्न है ।

 

*धर्म के मर्यादा में सांसद मनीष जायसवाल की सहभागिता सराहनीय: महंत विजयानंद दास*

 

बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने सांसद को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धर्म की मर्यादा के पालन में विशेष रूप से गुरु का पूजन व्यक्ति को सर्वोच्चता की ओर ले जाता है। जो व्यक्ति बुद्धिहीन समझकर अपने आपको समर्पित भाव से श्रद्धा और विश्वास का पुष्प गुरु के चरणों में चढ़ाता है, निश्चित रूप से वह दिव्य और अलौकिक स्थान पर सर्वस्व स्थापित करता है। महंत ने सांसद जायसवाल के ‘सांसद तीर्थ दर्शन’ महाअभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं अपने सांसद मनीष जायसवाल को ढेरों आशीर्वाद और मंगलकामना प्रेषित करता हूं कि सर्वोच्च शिखर पर स्थापित होकर धर्म की मर्यादा में अपनी सहभागिता जिस प्रकार निभा रहे हैं उसमें और उच्च कोटि के साथ धर्म की मर्यादा में अपनी सहभागिता निभाते रहें। जन-जन का सेवा ही सर्वोच्च मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का सेवा है। इन्होंने जो माता-बहनों और बुजुर्गों को सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत तीर्थाटन का संकल्प लिया है, वह अलौकिक और दिव्य है। इसका वर्णन धर्म के एक-एक पग जो तीर्थयात्री चलते हैं, वह यज्ञ के समान होता है और उस यज्ञ का पुण्य- प्रताप सांसद और उनके सहयोगियों को मिलता है। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, भाजपा नेता जयनारायण मेहता, अजय कुमार साहू और किशोरी राणा भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *