
बड़कागांव प्रखंड यूं तो इन दिनों काफी चर्चाओं पर है, क्योंकि बालू माफियां एनजीटी नियम का धज्जियां उड़ा रहें हैं। दो दिन पूर्व अवैध बालू मनी लांड्रिंग के मामले में बड़कागांव में ईडी का भी दबिश पड़ा। फिर भी बालू माफियां नहीं बाज आ रहें हैं। रविवार सुबह लगभग 3:00 बजे ब्लैकबेरी रेस्टोरेंट एवं भारत पेट्रोलियम पंप के समीप एक हाईवा(jh 02x 6528)बालू लदा आम के पेड़ से टक्कराकर पलट जाने से लगभग 4 घंटे तक ड्राइवर(नीतीश कुमार)अपनी स्ट्रिंग सीट पर ही फंसा रहा, कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को किसी तरह निकाल गया, ड्राइवर का एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाईवा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई का है।

पर्यावरण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा 10 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक सभी नदियों से बालू उठाव पर पाबंदी लगाई है तथा बड़कागांव प्रखंड में कोई भी बालू घाट नदी का टेंडर नही हुआ है।फिर भी बड़कागांव के नदियों से बालू उठाव जारी है।जिस पर स्थानीय पुलिस, अंचलाधिकारी,खनन विभाग के द्वारा किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यहां तक की स्थानीय राजनीतिक पार्टी भी मौन है। बड़कागांव में एनडीए तथा यूपीए गठबंधन पार्टी का दबदबा है लेकिन भाजपा, कांग्रेस, आजसू, तथा झामुमो पार्टी का अवैध बालू पर चुप रहने पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी पार्टी का अपना-अपना हिस्सेदारी सेट है।
इसलिए किसी भी पार्टी का जनप्रतिनिधि चुने, उससे कोई फायदा नहीं है। क्योंकि समय बदला,जनप्रतिनिधि बदला, लेकिन अवैध बालू का खेल नहीं बदला। बालू के खेल में एक ही चलान से रातभर में तीन ट्रीप बालू धुलाई करते हैं जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसा नहीं है कि ये सब के खेल के बारे में स्थानीय पुलिस,अंचलाधिकारी व खनन विभाग को जानकारी नहीं है, लेकिन सभी विभाग के चुप रहने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर तीन-तीन विभाग एक ही साथ अवैध बालू के खिलाफ मौन रहना, बहुत सा सवालीय निशान उठ रहा है।
खासकर के हजारीबाग डीएमओ पर सवाल उठ रहे हैं वहीं एक ग्रामीण ने नाम नहीं छापने पर कहा कि बड़कागांव प्रखंड में एक भी बालू घाट नदी का टेंडर नहीं हुआ है फिर भी स्थानीय स्टॉक यार्ड को किस बालू घाट नदी से बालू उठाव को लेकर चलान दिया जा रहा हैं। अगर जिस बालू घाट का चलान दिया जा रहा है,क्या वहां से बालू उठाव हो रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
