• Fri. Feb 20th, 2026

बलियापुर सीओ ने जमीन का भौतिक सत्यापन किया 

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2025

 

 

बलियापुर : पर्जन्य बीएड कॉलेज के पीछे स्थित जमीन का सत्यापन के लिए  शनिवार को बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह स्थल पर पहुंचे।

उनके साथ प्रभारी अंचल निरीक्षक नेहा सिंह, अंचल अमीन अंगद पंडित के अलावे अनेक ग्रामीण थे। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ श्री सिंह ने उपरोक्त जमीन को रैयत्ती जमीन बताया। उन्होंने कागजातों के मुताबिक उपरोक्त जमीन भाजपा नेत्री तारा देवी के पूर्वजों की जमीन बताया है। मालूम हो की कॉलेज के पीछे स्थित उक्त जमीन के बगल आमझर गांव का कब्रिस्तान है।

उपरोक्त जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर शुक्रवार को सीओ श्री सिंह ने दोनों पक्षों को अंचल कार्यालय बुलाया था। इस दौरान भाजपा नेत्री तारा देवी ने अपनी जमीन का दस्तावेज अंचलाधिकारी श्री सिंह को सोपा था। इसी जमीन के सत्यापन हेतु सीओ श्री सिंह अपने कार्यालय कर्मियों के साथ  स्थल पर पहुंचे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *