• Fri. Feb 20th, 2026

राजकमल में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है योग _सुमंत कुमार मिश्रा।

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर धनसार धनबाद में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काफी उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 3000 छात्र-छात्राओं के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगासन किया ।

यह योगासन विद्यालय के चार विशाल सभागारों में आयोजित किया गया।इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि योग नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है, इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों पुष्ट होते हैं ,कई बीमारियां योग से स्वतः ठीक हो जाती है। योग को दैनिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है ।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हजारों वर्ष पूर्व योग की जानकारी लोगों को थी। इसके प्रणेता महर्षि पतंजलि थे। उपप्राचार्य मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम प्रत्येक दिन रीढ़ की हड्डी सीधी कर वंदना सभा में बैठते हैं, प्राणायाम करते हैं, ओम का उच्चारण करते हैं यह भी एक योग है विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने योग का कार्यक्रम संपन्न कराया। आलोक चौधरी, वेणु रानी ,एस कादंबरी, गौरी शंकर सिंह, पप्पू कुमार,अलीशा कुमारी, कुसुम कुमारी तथा चंदन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंच संचालन अमृता सिंह एवं कृतिका शर्मा ने किया वहीं हिंदी शिक्षिका सीमा सिंह ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस मौके पर सूर्य नमस्कार के अलावा वज्रासन, उष्ट्रासन ,भुजंगासन,कोणासन, शशांकासन, शलभासन जैसे योगों का अभ्यास किया गया एवं इसे प्रतिदिन करने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह ,प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा बनर्जी विशेष रूप से उपस्थित थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *