• Fri. Feb 20th, 2026

शादी समारोह में आए मेहमान की सड़क दुर्घटना में मौत

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2025

 

सरायकेल: जिले के तिरूलडीह थाना अंतर्गत गांव बड़ालापांग से निकलने वाले रास्ते की चौहराई के आसपास एक युवक का शव बरामद हुआ । सूचना पाकर तिरूलडीह थाना प्रभारी अभिनाश कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को आपने कब्जे लेकर तपश्चात बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया और वही मौके से प्राप्त मोटरसाइकिल को जब्त करके ट्रैक्टर की सहायता से तिरूलडीह थाना को ले जाया गया। वही मृत युवक पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुडीह गांव का राजेश महतो बताया जा रहा है,बताया जा रहा है कि युवक लापांग गांव के एक शादी समारोहों में आया था और सुबह की चार बजे आसपास दारूदा की और जा रहा था इस बीच किसी कारण से बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर गिर गया और उनका घटना स्थल पर मृत्यु हो जाने की आशंका जताया जा रहा है। हालांकि घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की अनुसंधान कर रहे हे।

 

मौके पर उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी सह जीप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो ने कहा कि उनको सूचना प्राप्त हुआ कि एक लाश जंगल के किनारे झाड़ियों में गिरा है,उन्होंने कहा कि तत्काल ही थाना को सूचना दिया गया और पुलिस द्वारा शव को कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के लिए ले जाया गया।वहीं उन्होंने कहा कि मृत युवक के आश्रित को सरकारी प्रावधान के अंतर्गत समुचित लाभ दिया जाना चाहिए जिससे परिवार के सदस्य को इस दुख की घड़ी में सहयोग मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *