
बलियापुर: नीट परीक्षा में बलियापुर की अदिति सरिया व प्राची सरिया सफलता पाए जाने के बाद गुरुवार को भाजपा नेत्री तारा देवी सरिया आवास पहुंचीं। दोनों को सम्मानित किया। मौके पर पूर्व विधायक इन्द्रजीत महतो की पुत्री डॉ निशी महतो, बिमल सरिया, गिरधारी लाल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मिट्ठू सरिया, मीतू सरिया, कमला अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, आदित्य सरिया, कौशल्या अग्रवाल, उन्नति सरिया, शारदा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

बलियापुर में बीएलओ का प्रशिक्षण सम्पन्न


बलियापुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। शिविर में मतदान केंद्रों का जिओ फेसिंग , नजरी नक्शा एवं की मैपिंग से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के सभी 195 मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं सुपरवाइजर शामिल थे। शिविर में प्रखंड निर्वाचन प्रभारी रवि कुमार चौरसिया, मास्टर ट्रेनर रमेश कुमार, अंचल अमीन अंगद पंडित आदि थे।
आमझर में घर गिरे

बलियापुर: आमझर गांव के कालिंदी बस्ती में गुना देवी का घर बारिश में गिर जाने से घर में रखे हजार रूपए का समान नष्ट हो गए। उक्त महिला काफी ग़रीब है। झामुमो कार्यकर्ता विकास दास ने इसकी सूचना सीओ को दिया। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। दूसरी ओर तीन दिनों से लगातार हों रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जोड़ियां तालाब भर गये है। बेड़ा नियामतपुर में ग्रामीणों ने मछली पकड़ने में जूटे रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
