• Tue. Mar 3rd, 2026

आदित्यपुर : मूसलाधार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पे, क्षेत्र के लिया जायजा, जरूरी एतिहात बरतने की की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 19, 2025

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले में मूसलाधार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है।

गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की एवं आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ आसंगी, कुलुपटांगा, राधा स्वामी मार्ग, रायडीह बस्ती जयप्रकाश उद्यान के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ज्यादा पानी से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर आसपास क्षेत्र की वस्तु स्थिति को जाना। बाढ़ से बचाव के लिए शेल्टर होम की जांच की गई। एसडीएम निवेदिता ने बताया कि नदियों का जलस्तर अभी डेंजर जॉन लेवल से पार नहीं हुआ है, अगर लगातार बारिश होती है तो डेंजर जॉन लेवल पार कर जाएगी। इसमें सावधानी बरतने के लिए माईकिंग के द्वारा अनाउंस करवाया जा रहा है, नदी किनारे रह रहें लोगों को भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *