• Sun. Feb 22nd, 2026

बलियापुर की खबरें/ सुरुंगा में शहीद रामेश्वर रविदास की पुण्यतिथि मनायीं गयी 

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2025

 

 

बलियापुर: सुरुंगा में भाकपा माले नेता शहीद रामेश्वर रविदास की पुण्यतिथि बुधवार को सनातन रविदास की अध्यक्षता में मनायीं गयी। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए दिवंगत नेता शहीद रविदास को लाल झंडा का सच्चा सिपाही बताया। कहा कि वह जीवन पर्यंत गरीब मजदूर एवं किसानों के लिए लड़ते रहे। उनके विचारों पर चलने की जरूरत बताया। वहीं पूर्व विधायक आनंद महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहां कि शहीद रविदास ने कोलियरी के असंगठित मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकार के लिए लड़ते रहे। यही कारण है कि माफियाओं ने उन्हें अपने रास्ते का कांटा समझ उनकी हत्या कर दी। सभा को संबोधित करने वालों में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, आनंदमयी पाल, गणेश महतो, सुरेश प्रसाद, मुकुल रोहिदास, मुखिया राजा राम रजक, पंसस हीरालाल मोदक, सनातन रविदास, विजय रजक, संजय कालिंदी, निरंजन, मनोज अशोक,भीम, शंकर आदि थे। मौके पर स्वर्गीय रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।

 

प्रोजेक्ट मैनेजर में नल जल योजना का लिया जायजा

बलियापुर: क्षेत्र के मेघा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संवेदक श्रीराम ईपीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सिंह के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर इलाके में चल रहे नल जल योजना का जायजा लिया। मालूम हो कि बलियापुर क्षेत्र में ग्रामीण जलापूर्ति योजना हेतु शीतलपुर गांव में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास वर्ष 2016 में किया गया था। करीब 74 करोड़ की लागत से बनने वाले इस योजना का निर्माण 2 साल में पूरा किया जाना था. लेकिन अब तक उक्त योजना का कार्य पूरा नहीं हो सका है। योजना के तहत विभिन्न गांव में पाइप लाइन तो बिछाया गया है। अनेक गांवों में अब तक योजना का पानी नहीं पहुंच पाया है। जिससे क्षेत्र की ग्रामीण परेशान है ।यह भी बताया जाता है कि जिन गांवों में पानी आपूर्ति की जाती है वैसे अनेक गांवों में पाइप लाइन ठीक ढंग से नहीं बिछाने के कारण जगह-जगह पाइप लाइन से पानी बहता रहता था। संवेदक के कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएचईडी विभाग के अस्सिटेंट इंजीनियर एचडी सिंह ने विभाग के कार्यपालक अभियंता को संवेदक के विरुद्ध कई बार शिकायतें भी की है। बुधवार को संवेदक के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सिंह के नेतृत्व में कंपनी की टीम ने क्षेत्र के बड़ादाहा, रखितपुर, बलियापुर पूर्वी, बलियापुर पश्चिम आदि इलाके का भ्रमण कर नल जल योजना का जायजा लिया। संवेदक की टीम में शामिल इंजीनियर शिव कुमार से इस संबंध में जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

 

भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन

बलियापुर : भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता मोहनलाल महतो का  बुधवार को निधन हो गया. वे 60 वर्ष के थे। वे कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनका इलाज दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां आज उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने परिवार में पत्नी एक पुत्र एवं चार पुत्रिंया समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गये है। उनके निधन से सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिप सदस्य उषा महतो,प्रखंड भाकपा माले सचिव गणेश महतो, मुखिया विजय गोराई, शैलेन मंडल, काशीनाथ मंडल, आशीष चटर्जी,  खगेन पांडेय, विश्वजीत मुखर्जी, मुखिया  आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो व जिला परिषद के चेयरमैन शारदा सिंह ने बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीश में भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर पुनम देवी, अनुपमा देवी, संदीप कुमार महतो, शंकर चन्द्र महतो, मीना कुमारी, अंबिका प्रसाद महतो, पशुपति प्रमाणिक, छोटू महतो, योगेश प्रसाद महतो, टिंकू महतो, विश्वजीत कुमार महतो आदि मौजूद थे।

 

संदेश यात्रा रथ बलियापुर पहुंचा

बलियापुर:केंद्र सरकार के श्रम कानून को रद्द करने समेत अन्य कई मांगों को लेकर 9 जुलाई को घोषित अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले का मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा रथ  बुधवार को बलियापुर पहुंची. इस दौरान भाकपा माले के बलियापुर प्रखंड सचिव गणेश महतो एवं काशीनाथ मंडल ने मजदूर रथ को क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया. मौके पर चितरंजन महतो, हरखू महतो आदि थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *