• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला : वेतन कटौती को लेकर आरकेएफएल प्लांट में विवाद, श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, मजदूरों में आक्रोश, श्रम विभाग ने भेजा नोटिस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 18, 2025

आदित्यपुर/गम्हरिया।सरायकेला खरसावां जिले के आरकेएफएल (रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड) के आदित्यपुर और गम्हरिया स्थित विभिन्न यूनिटों में कार्यरत हजारों मजदूरों के वेतन में भारी कटौती किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

मजदूरों का आरोप है प्रबंधन द्वारा खराब उत्पाद (डिफेक्टिव प्रोडक्ट) के नाम पर उनके मासिक वेतन से बड़ी राशि काटी जा रही है,

जो कि पूरी तरह गैरकानूनी है।श्रम कानूनों की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार, किसी प्रोडक्ट के खराब होने की कीमत की भरपाई कर्मचारियों के वेतन से करना “अवैध श्रम प्रथा” की श्रेणी में आता है। यह न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि कंपनी के स्टैंडिंग ऑर्डर के नियमों का भी खुला उल्लंघन है।मजदूरों ने बताया बिना किसी विभागीय जांच और दोष की स्पष्ट पहचान के ही वेतन से कटौती की जा रही है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूर संगठनों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा यह कंपनी प्रबंधन की मनमानी और अनियमितता का जीता-जागता उदाहरण है।मजदूरों ने राज्य सरकार और श्रम विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन की राह पकड़ने को विवश होंगे।उधर मजदूरों ने श्रम विभाग को लिखित शिकायत करने के बाद श्रम अधीक्षक में कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। श्रम अधीक्षक ने आगामी 24 जून तक कंपनी प्रबंधन को जवाब देने की आदेश जारी कर दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *