
बड़कागांव: ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड में आंगो पंचायत के ग्राम उरेज एवं पचड़ा के बीच हहारो नदी पर 5 करोड़ की लागत से बनने वाली पूल निर्माण का शिलान्यास बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़ कर किया गया।

मौके पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह पुल निर्माण हो जाने से दर्जनों गांव के बीच आने-जाने में काफी सहूलियत होगा साथ ही साथ इस पुल निर्माण से दर्जनों गांव के विकास में गति मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि हम स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हैं

कि आप सभी ग्रामीण अपने देखरेख में उक्त पुल का निर्माण पूरी मजबूती के साथ कराए क्योंकि यह आप लोगों का पुल है और आप लोगों सबसे ज्यादा पुल से आवागमन करेंगे। आगे उन्होंने कहा है कि 24 घंटा बड़कागांव की जनता की सेवा में लगा रहता हूं। मौके पर
सांसद प्रतिनिधि पीपरवार लक्ष्मण मंडल, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, आजसू केंद्रीय सचिव कालेश्वर गंझू, आजसू केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, पंसस प्रतिनिधि मुनेश्वर गंझू,नारायण साहू, मदन साहू, मणिलाल महतो, काशीनाथ महतो, श्रवण कुमार, चिंतामणि महतो, जलेश्वर महतो, रोशन महतो, अनिल महतो, भरण महतो, जलेश्वर महतो, भोलानाथ महतो, मन्ना महतो, जयंत महतो, प्रदीप महतो,
सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, उपेंद्र सिंह, मोहन महतो प्रखंड सचिव, महेंद्र सिंह, मुखिया नीलम मिंज, मुनेश्वर गंजू, जागेश्वर गंजू , रमन, रविंद्र गंझू, मुकेश मुण्डा, धनेश्वर महतो, रघुवीर महतो, द्वारिका प्रसाद, राजेश मंडल, वितन महतो, रवि शंकर जायसवाल, महेंद्र सिंह, नकुल जितेंद्र, साव, दीपक साहू, उपेंद्र यादव, नकुल शर्मा, कुलदीप महतो, अशोक महतो, वासुदेव महतो, बिट्टू महतो, मदन महतो, हीरा महतो सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
