
बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत के दाड़दाहा गांव में मंगलवार को धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी व मुखिया सुनीता मल्लिक ने दीप प्रज्वलित

कर किया। बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय पासवान एवं नोडल पदाधिकारी जलेश्वर दास ने शिविर में पहुंचे।

लोगों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी लाभ योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे लोगों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना, मनरेगा, किसान क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, वृद्धा एवं विधवा अवस्था पेंशन आदि योजनाओं के लिए लोगों से आवेदन
प्राप्त किए गए। इस अवसर पर बीपीआरओ मो आलम, विजय रजक, मुखिया सुनीता मल्लिक, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
