• Tue. Feb 24th, 2026

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा करने पर गोविंदपुर में आयोजित हुई संकल्प सभा

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2025

 

गोविंदपुर, प्रतिनिधि। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में सोमवार को हरदेवराम स्मृति भवन में गोविंदपुर पूर्वी मंडल भाजपा की ओर से संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तालेश्वर साव तथा धन्यवाद ज्ञापन बमबम साव ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी रतिरंजन गिरि ने कहा कि मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष उपलब्धियों से भरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है।

श्री गिरि ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं जनसमस्याओं को लेकर 24 जून को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम में रितिक रौशन, किरिटी भूषण रुज, राज दीपक मंडल, दिलीप विश्वकर्मा , जगन्नाथ हरि, राजेंद्र राजभर, राजकिशोर विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, गोविन्द राय, फूलचंद महतो, चंद्र मोहन, कृष्ण मोदी, माला देवी, प्रशांत मंडल ,अनिल दास, शिव प्रसाद गोस्वामी, संजीत राय, गौतम मंडल, सुदामा मंडल, विमान मंडल, उज्जवल महतो, उज्जवल मंडल, मनोज महतो आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *