
चांडिल : रविवार को चांडिल डैम में नहाने गए 9 छात्र में एक छात्र पानी में डूब गया है। घटना शाम 5:30 की आसपास की बताई जा रही है। युवक का नाम मोहम्मद शाहिल( 20 वर्षीय ) बताया जा रहा है जो कि अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 9 दोस्त चांडिल डैम नहाने के लिए गया था। नहाने के क्रम में कुछ युवक मछली पालन की जगह पर मस्ती कर रहा था,

उस दरमियान मोहम्मद शाहिल पानी के ऊपर बिछे प्लास्टिक के प्लेट पर खड़ा था जहां पैर फिसलने से मोहम्मद शाहिल पानी में डूब गया। घटना घटित होने के बाद सभी दोस्त डरे और सहमे से दिखे। जिसके बाद सभी दोस्त वापस अपने लॉज वापस चले गए थे, वहीं रात होने पर सभी स्टूडेंट थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन के कार्य शुरू करवाई। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने युवक की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल सभी छात्र अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के बताये जा रहे हैं जो कि रामगढ़, रांची और धनबाद जैसी जगह का रहने वाला हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
