• Thu. Feb 26th, 2026

भारतीय जनता दल का गठन, राजेश कुमार मिश्रा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2025

 

भारतीय जनता दल के सहयोगी संस्थापक लाल बाबू यादव जी द्वारा पार्टी के संस्थापक राजेश कुमार मिश्रा जी का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव किया गया उसके बाद सभी सहयोगी संस्थापक सर्व सहमति जताते हुए भारतीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा जी को मनोनीत कर दिए।
तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा जी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करने के साथ-साथ कहा कि हमारे दल में सभी धर्मो और वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया है हमारी पार्टी सभी वर्गों और धर्मो का सम्मान करती है, हमें लगता है कि सभी बड़ी और छोटी राजनीतिक पार्टियों ने भारत के नागरिकों को अच्छे दिन देने में विफल रही है । झारखंड राज्य विभाजन का 25 साल हो गया है परंतु आज तक यहां के स्थानीय नीति नहीं बन सकी है झारखंड राज्य 32 के आधार पर विभाजन नहीं हुआ था झारखंड राज्य विकास के लिए विभाजन हुआ था अगर 32 के आधार पर विभाजन हुआ रहता तो उस समय भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी डोमिसाइल मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी को उनके मुख्यमंत्री पद से हटाए नहीं रहते इसलिए झारखंड 2000 में विभाजन हुआ और 2000 के स्थानीय नीति से ही चलेगा, भारत की आजादी का 78 साल होने जा रहा है उसके बावजूद भी आज आम इंसान अपनी मौलिक अधिकारों से वंचित है रोटी, कपड़ा और मकान आज भी करोड़ों लोगों को नसीब नहीं है बिजली पानी सड़क जो आम आदमी का अपना मौलिक अधिकार है आज लोग उससे भी वंचित है सरकारी दफ्तर में लंबी लाइन लगानी पड़ती है रोजगार का मामला हो या फिर महंगाई का दवाई का मामला हो या शिक्षा का सभी जगह पर सभी सरकारें फेल नजर आती है भारत में बीते जितने भी बड़े छोटे पार्टियों ने सरकार बनाई वह जनता के लिए कम अपने लिए ज्यादा काम करते नजर आते हैं, यह नेता करोड़पति अरबपति और पता नहीं कितनी संपत्तियां रखे हुए हैं जबकि वह संपत्ति आम नागरिक है आखिर क्या करेंगे इतनी संपत्तियां लेकर बड़े-बड़े गाड़ियां बड़े-बड़े मॉल बड़े-बड़े शहरों में उनके घर आलीशान हवेलिया पता नहीं कहां-कहां अपनी संपत्तियों देश से विदेश तक रखे हुए लेकिन यह सारी संपत्ति आम नागरिक के लिए है। आज आम नागरिक के सर पर छत नहीं है आम नागरिक के चलने के लिए सड़क नहीं है आम आदमी के घर में जलाने के लिए बिजली नहीं है जनता त्राहि माम है उसे देखने वाला कोई नहीं है ये नेता देश-विदेश घूम रहे हैं फोटोग्राफी करवा रहे हैं अब यह सब नहीं चलेगा।
भारत की जनता का आवाज है यह दल यह आम जनता का दल है भारत की जनता का दल है जिसका नाम भारतीय जनता दल है।

आज राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ लापरवाही हो रही है अगर इसी तरह रहा तो हम विश्व गुरु कैसे बनेंगे राज्य से लेकर देश की सरकार तक सभी अपनी अपनी जुमलो से जनता को वोट लेने में लगे हुए हैं कोई 2500 देकर वोट ले रहा कोई 5 किलो अनाज देकर वोट ले रहा है अपना वादा भूल गए हैं महंगाई का म तक नहीं बोलना चाहते हैं बेरोजगारी का ब तक नहीं बोलना चाहते हैं कोई भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रहा है यह एक आगाज है जो आज भगवान बिरसा मुंडा की सर जमीन से एक आवाज बनकर उठा है आने वाला कल पूरे भारत में भारतीय जनता दल पूरे भारत की आवाम की आवाज बनकर उठेगा और सरकार को आम जनता की मौलिक अधिकारों को पूरा करने पर विवश कर देगा, यह सरकार का कर्तव्य है वर्ना आप अपनी गद्दी को छोड़ीए जनता आ रही है । राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा जी ने कहा कि जल्द ही रांची में एक सम्मेलन करके प्रदेश अध्यक्ष और पूरे प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कि जाएगी।

संस्थापक
राजेश कुमार मिश्रा

सहयोगी संस्थापक लाल बाबू यादव, उपेंद्र यादव, त्रिलोचन सिंह, सरिता ओझा, हरे राम यादव, रोशन सिंह, विक्रम यादव, संजय महतो, जयप्रकाश यादव, जोगेंद्र साव, नीतीश साव

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा
राष्ट्रीय महासचिव उपेंद्र यादव
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, शहजाद अंसारी
राष्ट्रीय सचिव संजय महतो
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेंद्र मिश्र

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
विक्रम यादव, कुमार फाल्गुनी (बुमा महतो), किशोरी यादव, मनीष मिश्रा, पंकज सिंह, लालबाबू यादव, दीपक मिश्रा, अनवरी खातून, हरिपद कुंभकार, विक्रांत मिश्रा, बबलू शर्मा, रोशन सिंह, मोहन यादव, तफज्जुल अंसारी, बलराम मल्लाह, इम्तियाज़ खान, शंकर केसरी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *