• Thu. Feb 26th, 2026

शीतलपुर हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह 

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2025

 

 

बलियापुर :प्रोजेक्ट हाई स्कूल शीतलपुर में  शुक्रवार को इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बलियापुर  सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि एकाग्र एवं आत्मविश्वास से लवरेज होकर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी। सीओ श्री सिंह ने इस दौरान अपनी संघर्ष की कहानी से भी छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने का प्रयास किया। सीओ श्री सिंह ने इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

मौके पर इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक भी थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *