• Fri. Feb 27th, 2026

धनबाद में 8 लेन रोड पर स्थित शराब दुकानों को हटाने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2025

 

धनबाद- मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग मोड़, बिनोद बिहारी महतो चौक, तेतुलमारी चौक आठ लेन स्थित शराब दुकानों को हटा कर जीटी रोड के तर्ज पर 200 मीटर दूर कहीं अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर धनबाद उपायुक्त महोदय श्री आदित्य रंजन जी से स्थानीय ग्रामीणों ने ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंडस संस्था के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व में हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर स्थानांतरित करने की मांग की है।

आम जानता को हो रही परेशानी की जानकारी देते हुए दिये आवेदन में लोगों ने कहा कि चौक पर स्थित शराब दुकानें होने के कारण शाम होते ही शराबियों और मनचलों की महफिल जम जाती है। इसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आये दिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। लोगों ने कहा है कि स्थानीय निवासियों और विशेषकर छात्र छात्राओं, महिलाओं, बच्चो और बुजुर्गों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महफिल जमते ही लोगों द्वारा जहां तहां जैसे तैसे गाड़ियों को लगा देते हैं। जिसके कारण जाम, सड़क हादसे, लड़ाई झगड़े होते रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर शराबी व मनचले लड़ाई झगडे के लिए उग्र रूप धारण कर लेते हैं। इन शराब दुकानों के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे लोगों में असुरक्षा की भय बना रहता है। नशे में धूत व्यक्तियों द्वारा उत्पात मचाने और शोर-गुल, लड़ाई-झगड़ा, जहाँ-तहाँ गाड़ियों को गलत तरह से पार्किंग किये जाने से आम जनमानस को सामान्य जीवन प्रभाव पड़ रहा है।

अतः सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार मंडल का विनती पूर्ण आग्रह है कि धनबाद 8 लेन रोड से दारू दुकान हटाया जाए एवं जिला प्रशासन के द्वारा उचित करवाई किया जाए।

जहाँ मोके गौतम कुमार मंडल, बिल्लू प्रसाद जी, अंकित, रवि, अनिकेत, सचिन, राहुल एवं अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *