• Sun. Mar 15th, 2026

सरायकेला में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनीं शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2025

 

 

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

 

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र लाभुकों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिले।

 

जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए, जिनमें भूमि विवादों का समाधान, सर्वजन पेंशन योजना से संबंधित तकनीकी त्रुटियां, गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा में ओलंपियन शिवनाथ सिंह से संबंधित उत्पीड़न की शिकायत, इंदिरा आवास के तहत आवासीय भूमि पर मकान निर्माण, मुड़िया में सहजाद आलम की भूमि पर अवैध कब्जा, चांडिल के खोकू महतो की अधिग्रहित रैयती भूमि के मुआवजा भुगतान, मंजू गोराई की पुत्री के इलाज हेतु मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से आच्छादन, और छऊ महोत्सव 2025 में भाग ले चुके कलाकारों को लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्रमुख थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *