• Wed. Mar 11th, 2026

बकरीद से पहले सरायकेला में गो-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 34 गोवंशीय पशु जब्त

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2025

 

सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल में बकरीद से ठीक पहले पुलिस ने गो-तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. कपाली ओपी पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही, उनके कब्जे से तस्करी के लिए ले जा रहे 34 गोवंशीय पशुओं को जब्त कर गौशाला भेज दिया गया है.

 

 

पुलिस अधीक्षक को लगातार सूचना मिल रही थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो वीआईपी भट्टा के पास से गो-तस्करी का धंधा चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह करीब चार बजे पुलिस ने तीन लोगों को 17 मवेशियों को पैदल हांकते हुए चांडिल से कपाली की ओर लाते हुए दबोच लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के चीलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार के रूप में हुई है.

 

 

कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि इसके बाद फिर सूचना मिली कि दो मालवाहक गाड़ियों से पशुओं की तस्करी की जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सफेद रंग की मालवाहक गाड़ियां (नंबर JH22G-8083 और WB23F-6437) 17 मवेशियों के साथ जब्त कीं. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार होने में सफल रहे.

 

सभी 34 मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य गो-तस्करों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी. पुलिस इस पूरे मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *