• Tue. Mar 10th, 2026

आद्रा रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटक का आयोजन: स्काउट्स एंड गाइड्स ने दिखाई पहल

admin's avatar

Byadmin

Jun 4, 2025

 

 

चांडिल “आद्रा रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण हेतु स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा जागरूकता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन”

 

चांडिल : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आद्रा इकाई द्वारा आद्रा रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन, स्वच्छता, एवं वृक्षारोपण जैसे विषयों पर कार्य किए गए।

 

स्टेशन परिसर में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने यात्रियों एवं आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के बारे में जागरूक किया तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।

 

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसमें प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, स्वच्छता का महत्व और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को रचनात्मक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया।

 

यह आयोजन न केवल युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है, बल्कि समाज में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *