• Mon. Jun 1st, 2026

आदित्यपुर : एक नवजात शिशु का शव मिलने व दफनान के मामले को लेकर इलाके फैली सनसनी, 24 घंटे बाद पुलिस आई हरकत में।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 18, 2025
crescent ad

आदित्यपुरः सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के राम मड़ैया बस्ती समीप रेलवे के नए पुल के नीचे एक नवजात शिशु का शव दफनान को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई थी। खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और मजिस्ट्रेट के तैनाती करते हुए रेलवे ब्रिज के नीचे से कब्र को खोदकर नवजात के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि नवजात का शव रेलवे ब्रिज के नीचे दफनाया गया है।

सूचना के सत्यापन हेतु वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दंडाधिकारी की तैनाती करते हुए खुदाई करने पर मृत अवस्था में नवजात का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के बस्ती के लोगों ने नवजात के शव को रेलवे ब्रिज के नीचे देखा था। मगर बिना पुलिस को सूचित किये उसे वहीं दफना दिया था। जिसके बाद खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आई। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में हुआ है। हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल बात सामने आ सकेगी। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में गम्हरिया सीओ कुमार अरविंद बेदिया, सब इंस्पेक्टर सुरेश राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *